फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या में प्रयुक्त गाड़ी और 3.60 लाख रुपये बरामद, आरोपियों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी स्टूडेंट विकास की हत्या में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया गया है। हत्या करने के लिए पिता, ताऊ की ओर से दिए गए 3.80 लाख रुपये में से 3.60 बरामद कर लिया गया है। जिस अंगोछा से विकास का गला दबाया गया वह भी बरामद किया गया है। पुुलिस ने सभी बरामदगी होने के बाद चारों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सैनीपुरा निवासी विकास सैनी की हत्या में आरोपी विकास के पिता ईश्वर सिंह, ताऊ अनिल, मोहित , आशुतोष की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या लिए दिया गया पैसा बरामद कर लिया है। जिसमें आशुतोष के घर से 2.30 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। मोहित से 1.30 रुपये बरामद हुए हैं। आशुतोष को 2.50 लाख रुपये मिले थे। जिसमें उसने 20 हजार रुपये शराब आदि में खर्च कर दिए। हत्या के लिए मोहित को 1.30 लाख रुपये मिले थे। जिसमें उसने पैसे खर्च नहीं किए। पूरा पैसा घर से ही बरामद हो गया।
जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि 7 जुलाई को विकास का ताऊ अनिल, मोहित और आशुतोष उसे अपने साथ ले गए थे। आशुतोष अपने किसी रिश्तेदार की ऑल्टो गाड़ी मांग कर लाया था। इस गाड़ी में चारों सवार हुए। करीब डेढ़ से दो घंटे तक गाड़ी में बैठकर उसे घुमाते हुए शराब पीते रहे। साजिश के तहत विकास को अधिक शराब पिला रहे थे। जब विकास पूरी तरह से नशे में बेसुध हो गया तब आशुतोष ने अंगोछे से गला दबाया। मौत हो जाने के बाद उसे डंपिंग स्टेशन के पास फेंक कर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी चढ़ाने से विकास के चेहरे पर, पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई। पुलिस ने चारों आरोपियों को शुक्रवार को एसडीजेएम हिमांशु सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक जुलाई को भी विकास के घर गया था आशुतोष
विकास की हत्या की कई दिन पहले से ही साजिश रची जा रही थी। इसी साजिश के तहत हत्या का मुख्य आरोपी आशुतोष एक जुलाई को विकास के घर गया था। जहां परिवार के लोगों के साथ मिलकर रणनीति बनानी शुरू की थी। हत्या की इस साजिश में विकास के पिता ईश्वर, ताऊ अनिल, मां, ललिता, ताई शारदा ,मुख्य आरोपी आशुतोष और मोहित उर्फ मोंटी गिरफ्तार हो चुके हैं। ललिता व शारदा को वीरवार को ही झज्जर जेल भेज दिया गया था।
आरोपियों का दो दिन का रिमांड पूरा हो गया। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार, 3.60 लाख रुपये, अंगोछा को बरामद कर लिया गया है। अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

- नवल किशोर, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें