फोटो-53कनीना में शौर्य समिति के चुनाव के बाद मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: संवाद
कनीना। कस्बा स्थित शहीद सूबेदार सज्जन सिंह पार्क में सोमवार को जलुराह शौर्य समिति की ओर से त्रिवार्षिक चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनाव अधिकारी सत्यवीर सिंह ने शिरकत की और चुनाव संपन्न करवाए। सर्व सम्मति से मोहनपुर निवासी कप्तान जगराम सिंह को प्रधान चुना गया। चुनाव अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि समिति के प्रधान पद के लिए मोहनपुर निवासी कप्तान जगराम सिंह, महासचिव पद के लिए रेवाड़ी निवासी कप्तान धर्मदेव, खजांची पद के लिए कनीना निवासी रामकिशन को निर्विरोध चुना गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर कप्तान सुमेर सिंह, कप्तान दलीप सिंह और सुरेंद्र सिंह को चुना गया। समिति सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद ग्रहण कराया और माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर कार्यकारिणी पूर्व सदस्य कप्तान चंदन सिंह, कप्तान बलबीर सिंह, कप्तान विनोद कुमार, कप्तान चंदगीराम, सुमेर सिंह, महावीर सिंह, हवलदार रामौतार, हवलदार राजेंद्र सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह और हवलदार बीर सिंह मौजूद रहे।