फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 350वें शहीदी दिवस....नगर कीर्तन के साथ हिंद की चादर शहीदी यात्रा रवाना

Tue, 18 Nov 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 06गुरु नानकपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरु वाणी सुनते विधायक। डीपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंद की चादर तीसरी शहीदी यात्रा नगर कीर्तन के साथ रोहतक के लिए रवाना हुई। इस दौरान विधायक ओम प्रकाश यादव ने गुरु नानकपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका व गुरबाणी सुनीं। सिख समाज की ओर से जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

रवानगी के दौरान विभिन्न मार्गों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। रविवार और सोमवार को शहर में धार्मिक माहौल बना रहा और वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयकारों से नगर गुंजायमान रहा। पंज प्यारों की अगुवाई में यात्रा मेहता चौक से शुरू होकर रोहतक के लिए रवाना हुई।
विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानव अधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के सिद्धांत की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। सभी को गुरु साहिब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

यात्रा की अगुवाई कर रहे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर के जीवन, शिक्षाओं और सर्वोच्च बलिदान को दर्शाती यह शहीदी यात्रा शहर के लिए आस्था का प्रतीक रही है। यह ऐतिहासिक यात्रा 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी, जहां 25 नवंबर को राज्य स्तरीय भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें