फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
थाना परिसर में मृतक के परिजनों से बात करती पुलिस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
अपनी बहन को लेने के लिए महेंद्रगढ़ शहर की ओर आ रहे युवक की बाइक को कैंटर ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पालड़ी पनिहारा निवासी 21 वर्षीय संजय आईटीआई करने के बाद गुरुग्राम में निजी कंपनी में जॉब करता था। उसका बड़ा भाई रिंकू भी गुरुग्राम की कंपनी में काम करता है। फिलहाल लॉकडाउन के कारण दोनों भाई गांव में ही आए हुए थे। रिंकू की बड़ी बहन पूजा की 13 जून को शादी तय हुई है। पूजा को शादी के लिए कुछ सामान खरीदना था। संजय अपनी बाइक से पूजा को बाजार में छोड़ गया। संजय ने कहा कि जब शॉपिंग पूरी हो जाए तो फोन कर देना। मैं वापस लेने आ जाऊंगा। दोपहर बाद करीब दो से ढाई बजे पूजा ने फोन किया तो संजय बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ की ओर आ रहा था। नेशनल हाइवे 148 बी पर सिसोठ की बणी के पास सामने से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एंब़ुलेस ने घायल हो नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।
पुलिस ने मृतक के पिता राजेंद्र के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें