फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैंटर चालक ने महिला व युवक को मारी टक्कर, घायल

Thu, 23 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव अमरपुर जोरासी के पास एक कैंटर चालक ने एक महिला व युवक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। इस संबंध में परिजनों ने सदर थाना नारनौल में अज्ञात कैंटर चालक खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जसरापुर जिला झुंझनू निवासी वीर सिंह ने बताया कि गत 15 नवंबर को वह और मेरी बहन सरोज तथा भानजे सौरभ निवासी बिहारीपुर मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारनौल से बिहारीपुर जा रहे थे। सायं करीब 5.30 बजे गांव अमरपुर जोरासी के पास उसने शौच के लिए अपनी मोटरसाइकिल रोक ली। मोटरसाइकिल के पास उसकी बहन व भानजा खडे़ हुए थे। इसी दौरान सामने से एक कैंटर चालक तेज लापरवाही से चलाता हुआ आया और मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इसमें उसकी बहन व भानजा को चोटें लगी। इसके बाद वह अपनी बहन व भानजा को लेकर सरकारी अस्पताल नारनौल गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी बहन व भानजे को प्राथमिक उपचार करके हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें