फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे चलती कंटेनर में लगी आग

Thu, 09 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे कंटेनर में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गयी। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने दो घंटे बाद सुलगती आग पर काबू पा लिया। आग डीजल टैंक के ऊपर गाड़ी के अंदर लगी थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। कंटेनर में विभिन्न वाहनों के टायर, आरओ, रेडिमेड कपड़े से भरे हुए थे। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वाहन मालिक ने ग्रामीणों की मदद से वाहन खाली करवाया। कंटेनर में लगभग 90 लाख रुपये का माल भरा हुआ था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जब कंटेनर कनीना रोड पर ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद ड्राइवर ने केबिन में चारों ओर से चेक किया और बोनट आदि पर भी पानी डाला लेकिन धुआं कम होने की बजाय बढ़ने लगा। ड्राइवर ने इसके बाद नीचे उतरकर देखा तो गाड़ी के पीछे भी धुआं दिखाई दिया। उसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
तीन जगह से काटा कंटेनर
कंटेनर के बिल्कुल अंदर केबिन के पास आग लगी हुई थी। आग पर काबू पाने के लिए कंटेनर को दोनों साइडों से तोड़कर एक-एक बड़ा सुराग किया गया। इन सुरागों से दमकल गाड़ी ने अंदर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी आग नहीं बुझी तो केश बैल्डिंग को बुलाकर कंटेनर की छत का एक छोटा हिस्सा काटा गया वहां से पानी डाला गया तब जाकर आग बुझी।
विज्ञापन


आग के कारणों नहीं चला पता
कंटेनर में आग कैसे लगी इसकी अंत तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर खड़े लोगों का ऐसा मानना था कि गाड़ी को भरते समय किसी पलदार से बीड़ी पीते समय गुल गिर गया होगा। जिससे यह धीरे सुलग गया और बाद में आग का रूप ले लिया।  
50 लाख रुपये का हुआ नुकसान
गाड़ी मालिक ने बताया कि गाड़ी में दिल्ली ट्रांसपोर्ट से लगभग 90 लाख का माल भरकर अहमदाबाद लेकर जा रहा था। आग लग जाने से लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। गाड़ी में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें