फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौड़ में मरे कपिल को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
फोटो 31अटेली के झंडा चौक पर कैंडल लेकर बैठे महिलाएं व पुरुष।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान पंचकूला में हुई सैदपुर निवासी कपिल की मौत के बाद रविवार शाम क्षेत्र में शोक और आक्रोश देखने को मिला। गांव सैदपुर से कस्बा अटेली के झंडा चौक तक ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत कपिल को श्रद्धांजलि दी और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर कपिल अमर रहे और जब तक सूरज-चांद रहेगा, कपिल तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में माहौल गमगीन रहा।
ग्रामीणों ने सरकार से कपिल के परिवार को आर्थिक सहायता देने और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके लिए पंचायत कर एक संघर्ष समिति का भी गठन किया गया जो आगे की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव सैदपुर निवासी 27 वर्षीय कपिल एक जुलाई को हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने पंचकूला गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित 2.5 किलोमीटर की दौड़ में पहला राउंड पूरा करने के बाद दूसरे राउंड के दौरान अचानक उसकी सांस फूल गई और ट्रैक पर गिर गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई थी। कपिल अपने पीछे पत्नी और करीब तीन वर्षीय मासूम बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें