फोटो संख्या:70- सेहलंग में कैंडल मार्च निकालते युवा--स्रोत- युवा
कनीना। उपमंडल के गांव सेहलंग में सेहलंगिया जनसेवा ग्रुप एवं ग्रामवासियों ने भिवानी की टीचर मनीषा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला।
सेहलंग बस स्टैंड से गांव की फिरनी से होते हुए मोमबत्तियां लेकर हत्यारों को फांंसी दिए जाने की मांग की। रमेश क्रांति हिंदू ने कहा कि समाज में बहन बेटियों की सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे दरिंदों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा सीबीआई जांच की मांग को मान लिया गया है। इस दौरान प्रवीण नंबरदार, हंसराज, जीतू, हिमांशु, बबलू, सुनील, विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।