भाजपा युवा नेता की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Narnol
नारनौल। भाजपा युवा मोर्चा नारनौल द्वारा कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेटारू की धारदार हथियारों से बेरहमी से की गई हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिकंदर कुमार भाजपा युवा मोर्चा एवं नगर पार्षद नारनौल ने किया। इस दौरान युवाओं ने कर्नाटक सरकार से हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की एवं भारत सरकार से भी आतंकवादी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। रोष प्रदर्शन में अशोक सैनी, राजकुमार, लालाराम, राहुल सोनी, सुनील वाल्मीकि, राजू, प्रमोद सैनी, हजारी सैनी, विक्रम सिंह, दक्ष भारद्वाज, धर्मूवीर यादव, अमन सोनी, साहिल, अमित वर्मा, सुरेंद्र, आशु सैनी, कैलाश सैनी, लालाराम यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।