फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर ब्लॉक में नहीं पहुंचा नहरी पानी, किसानों ने जताया रोष

Sun, 10 Mar 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर सालमपुरा की अध्यक्षता में गांवड़ी जाट बस स्टैंड पर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि गोदबलाहा, अटेली, महेंद्रगढ़ में आखिरी छोर तक नहरी पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

नलवाटी, गुर्जर वाटी, निजामपुर ब्लॉक के हिस्से का नहरी पानी अभी तक नहीं मिला है। निजामपुर ब्लॉक के गांव पवेरा, गांवड़ी जाट, बरेली, इस्लाम पुरा, नया गांव, पांचनोता, रोपड़ सराय, मुसनौता, बिगोपुर, बखरीजा, नांगल दर्गु, गागुताना, गोलवा, बायल, रावता कीढाणी, बेरूंडला, लुजोता, नापला आदि गांवों में नहरी पानी नहीं पहुंचा है। प्रधान महाबीर सलामपुरा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजस्थान से नहरी पानी का समझौता किया है जबकि निजामपुर ब्लॉक में अभी तक नहरी पानी नहीं पहुंच सका है। यह समझौता करने से पहले निजामपुर ब्लॉक के सभी किसानों के खेतों में नहरी पानी पहुंचाने का कार्य करें। निजामपुर ब्लॉक के हिस्से का नहरी पानी सभी गांवों को नहरी पानी पहुंचाया जाए। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मुलचंद, पूर्व सरपंच प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच सुभाष, चौधरी ओमप्रकाश, पूर्ण सेन, मातादीन, आयुब, पंच निहाल सिंह, पंच जयसिंह, लेखराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें