फोटो-52 कनीना में स्टाल का निरीक्षण करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा। स्रोत- विभाग
- फोटो : Police
कनीना। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कनीना नगरपालिका कार्यालय और गांव भोजावास स्थित आईटीआई परिसर में सेवा संकल्प सेतु शिविर लगाए गए। शिविरों में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लोगों की पेंशन मौके पर ही बनाई गई।
इनमें तलवाना के राम निवास, बवानिया के ओम प्रकाश, अगियार के अजीत सिंह व मुकेश देवी, खेड़ी की सूलोचना, भडफ के सुबे सिंह, मोहनपुर के मामन चंद, बाघोत के प्रकाश, खरखड़ा बास के गौरव व श्याम सुंदर तथा कनीना की सरोज और बबली शामिल हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। समापन के समय बीडीपीओ राजेश कुमार ने भी शिविर का जायजा लिया
सेवा संकल्प अभियान के तहत 11 अक्टूबर को कनीना नगरपालिका कार्यालय, गांव धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और अटेली मंडी नगरपालिका कार्यालय में शिविर लगाए जाएंगे। यहां विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।