नारनौल। नारनौल के बहरोड़ रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल डलवाकर गाड़ी चालक भाग गया। इसकी वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में कोजिंदा निवासी अंशुल यादव ने बताया कि उसने बहरोड रोड पर गुनार फ्यूल के नाम से एचपी का पेट्रोल पंप कर रखा है। बीते माह रात के करीब 12 बजे एक कैंपर गाड़ी आई, उसमें चालक व एक हेल्पर बैठा हुआ था। उन्होंने कैंपर में 3300 रुपये का डीजल डालने के बाद एटीएम कार्ड सेल्समैन कमल को दे दिया। सेल्समैन स्वाइप मशीन ऑफिस से लाने के लिए चला गया। जब सेल्समैन कमल मशीन लेकर वापिस आने लगा तो आरोपी गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। उन्होंने शिकायत में बताया कि एटीएम का पता किया तो वह छाजियावास के एक व्यक्ति का निकला। उन्होंने उससे संपर्क किया, लेकिन उसने अब तक डीजल के रुपये नहीं दिए है। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।