फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर खंड कार्यालय में दिया धरना

Tue, 07 Nov 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीहमा। स्थायी रोजगार की मांग व समान काम समान वेतन तथा नए कर्मचारियों की भर्ती सहित 16 मांगों को लेकर प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 28 दिन से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सोमवार को खंड सीहमा में भी धरने की शुरुआत की गई। इसकी अध्यक्षता ओम प्रकाश ने की। इस मौके पर महीपाल ने बताया कि वह जोखिम भरा गंदगी साफ करने का काम करते हैं। इसके बदले में उन्हें जीवन यापन लायक वेतन भी नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को मानते हुए प्रदेश के सरपंच संगठन,आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर, किसान यूनियन सहित तमाम संगठन हमारे समर्थन में खड़े हुए हैं। जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगे विधानसभा में पॉलिसी बनाकर सफाई कर्मचारियों को पक्का करें व सभी सफाई कर्मचारियों का एक समान वेतन 26 हजार रुपये मासिक लागू करें। इसके अलावा 400 की आबादी पर एक सफाईकर्मी की नियमित भर्ती की जाए। सभी सफाई कर्मचारियों को बीडीपीओ के पैरोल पर लिया जाए। इस धरने में कृष्ण कुमार बोयत, जिला सचिव अमित कुमार, सलाहकार ईश्वर, सीताराम, विक्की व विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें