फोटो 9कार्यक्रम में संबोधित करती अधिवक्ता गिरिबाला यादव।स्रोत डीआईपीआरओ
- फोटो : सिकरोड़ी गांव में घर पर मौजूद महिलाएं।
नारनौल। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर जागरूकता शिविर लगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता गिरीबाला यादव ने बताया कि अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए बनाया गया है। पीड़िता शिकायत निवारण समिति में दर्ज करवा सकती है। इस मौके पर पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एचआर सभरवाल, खामोश, सपना तथा कुलदीप यादव उपस्थित थे। संवाद