फोटो संख्या:62-उप नागरिक अस्पताल कनीना में सड़क हादसे में घायल स्कूली विद्यार्थियों से वार्ताल
कनीना। वीरवार को उप नागरिक अस्पताल कनीना में 11 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल विद्यार्थियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन रमेशचंद्र ने कैंप में घायल स्कूली बच्चों व उनके परिजनों से मुलाकात की। सिविल सर्जन रमेश चंद्र ने बताया कि कैंप में डॉक्टरों की टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों की बारीकी से जांच कर उनकी स्टेटमेंट तैयार की।
सिविल सर्जन ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा भी किया। उसके लिए सिविल सर्जन ने सभी स्टाफ की प्रशंसा की। कैंप में सर्जन डॉ. संदीप यादव, डॉ. स्वाती यादव पीडियाट्रिक, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. जगमोहन यादव डिप्टी सिविल सर्जन, एसमओ इंचार्ज डॉ. जितेंद्र मोरवाल, डॉ. अंकित, डॉ. नेहा, सत्येंद्र फार्मासिस्ट, कविता स्टाफ नर्स, स्टेनो दिलबाग यादव आदि मौजूद रहे।