फोटो संख्या:61-हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत--हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति केंद्रित अभिमुखी व जागरूकता कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसमें देशभर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 119 शिक्षकों व शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 16 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के द्वारा की गई। समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने भारतीय ज्ञान परंपरा और नई शिक्षा नीति के महत्त्वपूर्ण स्तंभों का उल्लेख कर जानकारी दी।