फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देखरेख के अभाव में कैमरे हो गए खराब

Thu, 03 Apr 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस ने शहर में 40 सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे कैमरे खराब होते गए।
विज्ञापन

आर्थिक सहयोग करने वाले व्यापारियों ने अब पुलिस पर ही रखरखाव को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। व्यापार मंडल की ओर से सीएम विंडो, पुलिस महानिदेशक पंचकूला, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़, थाना सदर व शहर थाना महेंद्रगढ़ प्रबंधकों को पत्र भेजकर सीसीटीवी शुरू कराने की मांग की है। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ सिद्धार्थ जैन ने व्यापार मंडल से शहर में कैमरे लगवाने के सहयोग की अपील की थी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने 15 लाख रुपये पुलिस को चेक के माध्यम जुटा कर दिए। पुलिस ने नारनौल की एजेंसी को कैमरे लगाने का कार्य सौंपा था। एजेंसी की ओर से दो साल की लिखित वारंटी दो साल रखरखाव का भी एग्रीमेंट किया। अक्तूबर 2022 से 2024 तक इनकी वारंटी थी। छह माह तक कैमरे सही चले। पुलिस की अनदेखी के चलते एजेंसी ने रखरखाव करना बंद कर दिया और कैमरे ठप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें