मैं प्रदीप बोल रहा हूं और पांच लाख रुपये चाहिए। यदि तेरे को नांगल चौधरी बाजार में दुकान रखनी है तो सुबह तक पांच लाख रुपये दे देना, वरना फिर तू देख लेना। बस स्टैंड नांगल चौधरी पर किराने की दुकान करने वाले नारायण बंसल के पास शाम करीब छह बजे फोन करने वाले शख्स ने यह धमकी दी। दुकानदार ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
की बंसल किराना स्टोर के नाम से दुकान है। पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब छह बजे दो बार फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि इस शिकायत पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के नंबरों की जांच कर रही है। इससे पहले भी पिछले साल अगस्त में नारनौल शहर में एक के बाद एक दो रंगदारी मांगने के मामले आए थे। एक में दुकानदार तो दूसरा बीजेपी का नेता था। बीजेपी नेता के बेटे पर बदमाशों ने फायरिंग कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसी मामले में राज्यमंत्री का एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इमसें उन्होंने एसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद एसपी ने सिटी थाना में अज्ञात मंत्री पर केस दर्ज कराया था। मंत्री के बयान के बाद ही एसपी का नारनौल से तबादला हो गया था। दुकानदारों से रंगदारी मांगने के मामला प्रदेश स्तर तक सुर्खियों में रहा है। पिछले साल बीजेेपी नेता के बेटे पर फायरिंग और रंगदारी मामले में एससी और एक मंत्री में विवाद हो गया था। इसमें राज्यमंत्री ने एसपी पर कई आरोप लगाए थे। इस पर एसपी ने अज्ञात हरियाणा सरकार के मंत्री पर केस दर्ज कराया था। यह मामला स्टेट क्राइम ब्रांच के पास है और जांच चल रही है।