फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महा वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महा वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने शनिवार को सामाजिक संगठनों, युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। नीलम कुमारी ने युवाओं से इसे जन-आंदोलन का रूप देने की अपील की। बैठक में तय किया गया कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई, ट्री-गार्ड और उनकी देखभाल की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें