फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टेट अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान

विज्ञापन
फोटो 14नारनौल के यादव धर्मशाला में बैठक करते हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्य।स्रोत प्रव
विज्ञापन
नारनौल। यादव धर्मशाला में आयोजित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की बैठक में राज्य प्रधान प्रभु सिंह कहा कि सरकार लगातार शिक्षा और शिक्षकों के खिलाफ फैसले ले रही है। इसे समझते हुए उन्होंने कहा कि टेट अनिवार्यता के खिलाफ संगठित संघर्ष की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 को भी शिक्षा व्यवस्था के लिए खतरा बताते हुए कहा कि इसके जरिए स्कूलों को बंद करने और शिक्षकों को अस्थायी व्यवस्था में धकेलने की साजिश की जा रही है। उन्होंने शिक्षकों और सहायक स्टाफ से संयुक्त आंदोलन में भाग लेने की अपील की।
जिला प्रधान अमीलाल ने बताया कि अप्रैल में महेंद्रगढ़ जिले के विधायकों और मंत्री को ज्ञापन देकर टेट अनिवार्यता खत्म करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और पुरानी एलटीसी स्कीम लागू करने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी नई पेंशन योजना खत्म करने, आठवें वेतन आयोग का लाभ देने, महंगाई भत्ता बढ़ाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने पर जोर दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य प्रधान प्रभु सिंह मुख्य वक्ता रहे, जबकि संचालन जिला सचिव सुरेंद्र सिंह ने किया। पूर्व राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें