फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाईवे नहीं इसे तो कीचड़ और गड्ढों का हाईवे ही कहिये

विज्ञापन
नारनौल-दादरी हाईवे पर भरा बारिश के पानी को दिखाते दुकानदार। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो महीने पहले एनएच का दर्जा घटाकर स्टेट हाईवे बनाए गए नारनौल-महेंद्रगढ़- दादरी रोड बेहद जर्जर हो गया है। हाईवे पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सबसे अधिक खराब हालत तो पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के आवास के पास सतनाली चौक पर है। पिछले तीन दिन में हुई बारिश से गड्ढों पानी से भर गए हैं। चारों ओर कीचड़ फेल गया है। जिसके कारण लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन इस रोड पर वाहन खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

जून माह में नेशनल हाईवे से स्टेट हाईवे में बदला नारनौल-महेंद्रगढ़-चरखी दादरी रोड की हालत पिछले एक साल से जर्जर है। बारिश के समय में यह अत्यधिक खराब हो गई है। महेंद्रगढ़ शहर में रेलवे ओवरब्रिज से कैंची मोड़ तक सबसे बुरा हाल है। सतनाली चौक पर बड़े हिस्से में कहीं सड़क बची नहीं है। जिसमें दस से बीस फीट लंबे गड्ढे हो रखे हैं। ये गड्ढे पानी से भरे हुए हैं। इस चौक से मात्र 50 से 100 मीटर की दूरी पर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का आवास है। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले सीएम मनोहरलाल ने रथ यात्रा निकाली थी। उस समय इस चौक तक के गड्ढे ही भरे गए थे। वह पेचवर्क का काम कुछ दिन बाद ही वापस गड्ढों में तबदील हो गया। बारिश के मौसम में तो हाल ज्यादा खराब हो जाती है। गड्ढे तालाब का रूप ले लेते हैं। सड़कों के किनारों पर बहुत अधिक कीचड़ तथा पानी जमा है। जिससे पैदल निकलना भी दूभर है। हाइवे पर बसे गांव आकोदा, बधवाना, नांगल सिरोही में भी सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। इस रोड को बनवाने के लिए सामाजिक संगठनों ने चौराहों पर खतरनाक सड़क के फ्लैक्स बोर्ड लगाए थे। इसके बाद भी पैचवर्क तक नहीं कराया गया।
लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़ के एसडीओ सोमदत्त ने कहा कि विभाग सड़कों के गड्ढे भर रहा है। अगर कहीं रह गया है तो उसको दो से तीन दिन में भरवा देंगे। रोड पर लेयर डालने का एस्टिमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज रखा है। लेयर डलने के बाद कहीं कोई गड्ढा नहीं बचेगा।

नारनौल-दादरी हाईवे पर बने गड्ढे में भरा बारिश का पानी।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें