फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एटीसी-169 प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 02 प्र​शिक्षण के दौरान निशाना साधते कैडेट्स। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
नांगल चौधरी। 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से 6 से 15 जुलाई तक बलाना में आयोजित एटीसी-169 प्रशिक्षण शिविर में मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय के 29 कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 400 से अधिक कैडेट्स शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन सहित विभिन्न सैन्य विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें महाविद्यालय के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

शिविर के अंतर्गत केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कैडेट्स का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में कमांडेंट कर्नल संदीप सिंह एवं डिप्टी कमांडेंट राकेश पूनिया के मार्गदर्शन में कैडेट्स को हथियार संचालन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें