फोटो संख्या:51- जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालते हकेवि के एनसीसी कैडेट्स--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई ने जल संरक्षण के के लिए रैली का आयोजन किया। एनसीसी कैडेट्स ने जल बचाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रमेश कुमार, नरेश कुमार की उपस्थिति रही। एनसीसी अधिकारियों ने कहा कि यदिअभी से पानी बचाने के प्रयास नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है। कैडेट्स ने जल बचाने की शपथ भी ली।