नारनौल। भारत विकास परिषद की नारनौल शाखा ने राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, विशिष्ट अतिथि सुरेश यादव डायरेक्टर यदुवंशी शिक्षा निकेतन व शाखा अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार यादव ने दीप जलाकर किया।
प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती स्कूल भोजावास, सीएल पब्लिक स्कूल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन, भारतीय पब्लिक स्कूल, एसवीएन स्कूल ने भाग लिया। सभी बच्चों ने हिंदी और संस्कृत गीत की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसवीएन स्कूल, द्वितीय स्थान सीएल पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान भारतीय पब्लिक स्कूल नारनौल ने प्राप्त किया।
शाखा सचिव दिनेश शर्मा ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। संस्था के सदस्य संजय शर्मा ने सभी को कार्यक्रम एवं भारत विकास परिषद का परिचय देते हुए जानकारी दी। शाखा अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के राजकुमार यादव अध्यक्ष, दिनेश शर्मा सचिव, दीपक वर्मा कोषाध्यक्ष, संजय शर्मा, नवीन गुप्ता, पवन यादव, जितेंद्र भारद्वाज, सुभाष सिंगला, नरेश गोगिया, डॉ. शिवकुमार, भीमसेन शर्मा, प्रदीप यादव, नरोत्तम सोनी, प्रतिमा भारद्वाज महिला संयोजिका, प्रीति शर्मा प्रांतीय सह संयोजिका, यशोदा यादव, रवीना सोनी, शिवानी राजपूत उपस्थित रहे।