फोटो नंबर- 06श्रमिकों को अल्पाहार वितरित करते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को आनंद रसोई का आयोजन किया गया। संयोजक डॉ. संजय शर्मा ने बताया की आनंद रसोई के तहत दीपेंद्र गौड़ व हितेश यादव के सहयोग से परशुराम चौक पर श्रमिकों को अल्पाहार प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि अब आनंद रसोई को गोवंश के लिए भी खोल दिया है। जिसके तहत शाखा सदस्य राकेश शर्मा के सहयोग से नंदी गौशाला में गायों को 6 क्विंटल हरी सब्जियां खिलाई गईं। इस अवसर पर विजय गोस्वामी, परमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद