फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए

Sun, 16 Feb 2025 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 05मोहल्ला चौधरियान में प्रभात फेरी निकालते लोग। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को मोहल्ला चौधरियान के नजदीक शिव मंदिर से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान राकेश चौधरी से ठाकुर जी एवं निशान का पूजन करवाया गया। संस्था के संस्थापक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। शुभारंभ मोहल्ला चौधरियान से हुआ जो देवस्थान, गुरुद्वारा व ईदगाह से होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए। भजनों पर झूमे। इस अवसर पर संदीप गोयल, जया अग्रवाल, रजनी गर्ग, कृष्ण शर्मा, संतोष कुमारी, रेखा संघी, पिंकी, मीडिया प्रभारी सोमदेव शर्मा, चेतन जिंदल, भूपेश संघी, सुभाष गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें