फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चुनाव ड्यूटी पर लगाई बसें, यात्रियों को हो रही परेशानी

Sat, 28 Sep 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:75-महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस-संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से बवानियां, भोजावास, कुंड व रेवाड़ी रूट पर चलने वाली मिनी बसें शुक्रवार से चुनाव ड्यूटी पर लगा दी गई हैं। बसें चुनाव ड्यूटी पर जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।ट
विज्ञापन

विद्यार्थियों व लोगों का कहना है कि रोडवेज विभाग द्वारा बवानियां से रेवाड़ी रूट पर चलने वाली सभी मिनी बसें बंद करने से चार विधानसभा क्षेत्र, महेंद्रगढ़, अटेली, कोसली, बावल के करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। इस रूट पर यातायात के कोई अन्य साधन नहीं हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाल विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
लोगों का कहना है कि महेंद्रगढ़ से दोपहर एक बजे बवानियां तक, महेंद्रगढ़ से सवा दो बजे कुंड तक, महेंद्रगढ़ से गागड़वास बचीनी ढाई बजे, महेंद्रगढ़ से कुंड चार बजे, महेंद्रगढ़ से भोजावास सवा पांच बजे, रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ वाया भोजावास साढ़े बारह व डेढ़, कुंड से साढ़े तीन बजे, कुंड से साढ़े सात बजे, भोजावास से आठ बजे, गागडवास बचीनी साढ़े सात बजे तक की मिनी बसों को बंद किया गया है। सामाजिक संगठन व ग्राम पंचायतों ने रोडवेज विभाग से मांग की है कि मिनी बसों के स्थान पर बड़ी बसों का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें