फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खुले मैनहोल में फंसी बस, राहगीरों की मदद से निकली

Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। परशुराम चौक के पास सीवर का ढक्कन खुला होने से स्कूल बस उसमें फंस गई। सुबह के समय स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी। बस बिल्कुल खाली थी। बाद में शहरवासियों की मदद से धक्का मारकर बाहर निकाला। जनस्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाद में यह घटना होने के कुछ समय बाद जनस्वास्थ्य विभाग मैनहोल की रिपेयरिंग का काम शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदार भोलू, आनंद, महेश, नरेन, गौतम, कृष्ण ने बताया कि 11 हट्टा बाजार से परशुराम चौक शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। परशुराम चौके से लगभग 30 से 50 मीटर पहले सीवर का मैनहोल का ढक्कन खुला पड़ा है। शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल की बस सीवर के मैनहोल में फंस गई। इसके कारण वहां पर जाम की स्थिति बन गई। दुकानदारों की मदद से बस को निकाला गया। यह जनस्वास्थ्य विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है। विभाग के संबंधित अधिकारी भी इसी रोड से निकलते हैं। उनके संज्ञान में होने के बाद भी अगर ढक्कन नहीं लगाया जा रहा है तो यह बड़ी लापवारही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि शीघ्र ही सीवर के मैनहोल पर ढक्कन लगाया जाए। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें