फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीजेएम ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

Fri, 11 Oct 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से बातचीत करती सीजेएम शैलजा गुप्ता। स्त्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल/ नांगल चौधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने वीरवार को नशा मुक्ति केंद्रों, सेवा संस्था सीनियर सिटिजन होम व पुलिस लाइन नारनौल में सेफ हाउस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने सबसे पहले निजामपुर रोड स्थित बाल भवन में नशा मुक्ति केंद्र का दौरा कर मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि पैसे की बर्बादी व घर की भी बर्बादी होती है। उन्होंने बताया कि नारनौल के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज बिल्कुल निशुल्क है। यह केंद्र 24 घंटे खुला रहता है। इसके बाद उन्होंने नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र व पुलिस लाइन में सेफ हाउस का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा सीजेएम शैलजा गुप्ता ने सेवा संस्था सीनियर सिटिजन होम नांगल चौधरी में बुजुर्गों से उनका हाल-चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें