फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सराय काले खां के लिए बस शुरू

Wed, 13 Aug 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-68 कनीना बस स्टैंड पर खड़ी हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल बस---संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना से सीधे दिल्ली सराय काले खां तक बस सुविधा सेवा शुरू होने से लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन यह बस सुबह छह बजे कनीना बस स्टैंड पर आती है।
विज्ञापन

इस बस से क्षेत्र के लोग शाम को वापसी में महेंद्रगढ़ व नारनौल पहुंचने से लाभ मिल रहा है। राज्य परिवहन की ओर से एक सप्ताह पहले शुरू की गई इस बस सेवा का कनीना क्षेत्र के लोगों के लिए राजधानी दिल्ली आवागमन करना सुलभ हो गया है।
बस स्टैंड इंचार्ज सतपाल ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल की राजधानी एक्सप्रेस कनीना से सीधे सराय काले खा तक पहुंच रही है। इस बस सुविधा से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी दिल्ली काले खां वाया कनीना, डहिना, धारूहेड़ा, मानेसर, गुरुग्राम के लोगों को भी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से सुबह 5:20 बजे, कनीना से सुबह 6 बजे, रेवाड़ी से सुबह 7 बजे, धारूहेड़ा 7:20 बजे, मानेसर 7:40 बजे, गुरुग्राम 8 बजे व काले खा 8:50 पहुंचती है। महेंद्रगढ़ से सीट फुल हो जाने पर ये बस रेवाड़ी बस स्टैंड के बाहर से ही चली जाती है।
वहीं वापसी में दिल्ली सराय काले खां से 9:05 से चलकर रेवाड़ी होते हुए नारनौल से महेंद्रगढ़ 5:30 बजे पहुंचती है। इससे प्रतिदिन गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फायदा होता है। दिल्ली के लिए कनीना से सबसे बेहतर सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें