फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हसनपुर तक बस सेवा होगी शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21नारनौल डिपो पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। गांव कोरियावास, रामबास व हसनपुर के लिए नियमित बस का संचालन होता है। इससे ग्रामीणों को भी परिवहन की सुविधा मिल रही है। वहीं ग्रामीणों की मांग पर तीन फेरों को नारनौल डिपो से गांव हसनपुर तक किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज बनने से बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद थी जो अब जाकर पूरी हुई है। गौरतलब है कि पहले गांव कोरियावास, रामबास व हसनपुर के लिए एक भी बस संचालित नहीं थी। जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
नारनौल डिपो के सीआई सतीश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बस का संचालन किया जाता है। ग्रामीणों की मांग पर सुबह, दोपहर व शाम के समय नारनौल से हसनपुर तक बस का संचालन किया जा रहा है। इससे गांव को लोगों और आसपास को लोगों को फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें