फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोसली से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू

Mon, 30 Jun 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- कनीना बस स्टैंड पर खड़ी बस--संवाद
विज्ञापन
कनीना। राज्य परिवहन निगम रेवाड़ी डिपाे की ओर से कोसली से चंडीगढ़ वाया कनीना, राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी से होते हुए बस सेवा 28 जून से शुरू की गई है।
विज्ञापन

इस बस सेवा के शुरू होने से 600 यात्रियों के लिए आवागमन सुगम होगा। सितंबर 2024 को इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के लिए क्षेत्र के लोगों ने रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया था। चंडीगढ़ जाने के लिए क्षेत्र के लोगों के लिए यह सबसे सुगम रास्ता है।
यह बस प्रतिदिन कोसली से सुबह 4.30 बजे रवाना होकर, कनीना 4.50 पहुंचेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर पांच बजे पहुंचेगी। इसके बाद अंबाला होते हुए चंडीगढ़ 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस 12.:30 बजे चंडीगढ़ 17 सेक्टर से रवाना होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी बुचावास पर शाम 5.40, कनीना में शाम छह कोसली में शाम 6.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गौड़ सभा के प्रधान डॉ. रवि कौशिक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब पार्क कृष्ण सिंह, मोहित इसराना, इंद्र लाल पाथेड़ा, राधेश्याम शर्मा, मुकेश कुमार, विजय सिंह, नवीन, शिवकुमार, सुनील, साहिल आदि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी से होते हुए चंडीगढ़ जाने के लिए कनीना से कोई भी बस नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें