फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दादरी से सतनाली वाया बडराई, गोपालवास, नांवां के लिए बस सेवा फिर शुरू

Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बस--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। राज्य परिवहन चरखी दादरी डिपाे की ओर से दादरी से सतनाली वाया बडराई, गाेपालवास, नांवां के लिए छह माह बाद पुन: बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यह बस सेवा शुरू होने से चार गावों की करीब 15 हजार की आबादी के लिए आवागमन सुगम होगा। इस मार्ग से प्रतिदिन महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी जिले के अनेक गांवों से करीब दो हजार यात्री आवागमन करते हैं। दादरी डिपो के अधिकारियों ने दो माह पहले किसी कारणवश इस बस को बंद कर दिया गया था।
बस बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विभाग की ओर यात्रियों की परेशानी का देखते हुए इस बस का पुन: संचालन किया गया है। यह बस प्रतिदिन दादरी से सुबह 10:20 बजे दादरी से रवाना होकर कादमा, बड़राई, गोपालवास, नांवां होते हुए सुबह 11:45 बजे सतनाली पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 12:30 बजे सतनाली बस स्टैंड से इसी रूट से होते हुए 1:30 बजे दादरी बस स्टैंड पर पहुंचेगी। समाजसेवी फकीरचंद, बाली शर्मा, संजय ने बताया कि बस बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करा पड़ रहा था। इसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक दादरी से बस शुरू करवाने की मांग की गई। शुक्रवार को बस सेवा का संचालन किया गया। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों ने रोडवेज महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

वर्जन...
दादरी से सतनाली वाया नांवां होते हुए बस सेवा को पुन: संचालन कर दिया गया है। यात्रियों की मांग के अनुसार बस शुरू की गई है। बस शुरू होने से यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- अनूप, प्रभारी, बस स्टैंड, सतनाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें