फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रक्षाबंधन पर ग्रामीण रूटों पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

Wed, 06 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15नारनौल के बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अभी ग्रामीण रूट के अलावा जिन रूटों पर यात्री भार अधिक रहेगा, उन पर बसों के फेरे बढ़ाने की रोडवेज विभाग योजना बना रहा है। जिससे महिला यात्रियों को ज्यादा देर तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

जिले में 130 रोडवेज व 20 किलोमीटर स्कीम के तहत बस चलती है, जो ग्रामीण व लंबे रूटों पर चलती है। अब विभाग रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों को आवागमन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए ज्यादा यात्री भार रहने वाले रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने की योजना बना रहा है।
महिलाओं के लिए राहत की बात यह हैं कि रक्षाबंधन पर्व पर दो दिन तक हरियाणा रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे। महिलाओं को आठ अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर नौ अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ मिलेगा। इतना ही महिला के साथ 15 साल तक का बच्चा भी मुफ्त में सफर कर सकेगा। इसके अलावा हरियाणा से सटे राजस्थान प्रदेश में भी महिलाओं के लिए रोडवेज ने 9 व 10 अगस्त को निशुल्क यात्रा करने के लिए पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन


वर्जन:
रक्षाबंधन पर्व पर ग्रामीणों रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही जिन रूटों पर यात्रियों का ज्यादा भार रहेगा उन पर भी बसाें के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


सतीश कुमार, सीआई नारनौल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें