खंड के गांव पृथ्वीपुरा में पांच रोज पहले आग से झुलसे गए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।गांव पृथ्वीपुरा निवासी नरेश कुमार रोजमर्रा की तरह 1 अप्रैल को अपने घर में सोया हुआ था कि अचानक पास की अलमारी में रखी मिट्टी के तेल की चिमनी जलती हुई बिस्तर पर जा गिरी।
जिससे बिस्तर की आग के साथ-साथ वह स्वयं भी गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।