फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भवन निर्माण कामगार यूनियन ने बैठक में मांगा मजदूरों का हक

Sun, 18 Aug 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- कनीना में बैठक करते भवन निर्माण कामरेड यूनियन के सदस्य--स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव सेहलंग में भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक जिला सचिव शिव कुमार की अध्यक्षता में कमेटी धर्मशाला में की गई।
विज्ञापन

जिला सचिव शिवकुमार ने बताया कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले मजदूरों के पैसों को (बीओसीडबल्यू) बोर्ड की पार्टी अपने स्वार्थ में कर रही है। सरकार इस पर रोक लगाए ताकि मजदूरों को उनका हक मिल सके। सरकार ढिंढोरा पीट रही है कि लेबर कॉपी से मजदूरों को बहुत सी सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि कई सुविधा सरकार बंद करती जा रही है।
विज्ञापन

जिला सचिव शिव कुमार का यह भी कहना है कि काफी फैमिली आईडी में मजदूर बदल दिया गया है। फैमिली आईडी में कंस्ट्रक्शन वर्कर और 90 दिन की वर्क स्लिप को कोई भी अधिकारी सत्यापन नहीं कर रहा है। हर खंड में जो 9 से 11 बजे तक प्रतिदिन जो शिविर लगाए जा रहे हैं वहां पर भी परिवार पहचान पत्र का कोई भी काम ठीक से नहीं हो रहा है। इस दौरान मुंशीराम, बाबुलाल, राजकुमार, ओमबीर, सुरेश, महेंद्र, इंद्र, महाबीर, नेतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें