फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 32 स्कूलों के लिए 99 लाख 72 हजार 643 रुपये का बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पिछले काफी समय से स्कूल बिल्डिंग की मरम्मत का इंतजार कर रहे सरकारी स्कूल मुखियाओं के लिए राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने जिले के 32 राजकीय प्राइमरी स्कूलों के लिए 99 लाख 72 हजार 643 रुपये का बजट जारी किया है जबकि प्रदेश के 20 जिलों के 433 राजकीय प्राइमरी स्कूलों के लिए 42 करोड़ 96 लाख 83284 रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट से राजकीय प्राइमरी स्कूलों में कमरों की मरम्मत, स्कूलों की चारदीवारी, छत, फर्श, मेजर रिपेयरिंग का काम करवाया जाएगा। मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से इसके लिए पत्र जारी किया है। इस राशि को नियम अनुसार कमेटी का गठन कर खर्च करना होगा। निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग की विशेषज्ञता के आधार पर ही करवाया जाएगा। विभाग द्वारा भवन निर्माण या मरम्मत के लिए समय-समय पर जारी की गई हिदायत अनुसार काम करवाया जाएगा। भवन निर्माण या मरम्मत के बाद उसका उपयोगिता पत्र भी कमेटी के हस्ताक्षर करवाकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यूसी जारी होगी, तभी मिलेगी अगली राशि
मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस राशि को खर्च करने के बाद यूसी यानी उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा जाए। यदि यूसी नहीं भेजी जाएगा तो भविष्य में अगली राशि जारी नहीं की जाएगी। यह राशि केवल राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत व रखरखाव पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


किस स्कूल के लिए कितनी राशि हुई जारी...

-राजकीय मिडिल स्कूल धाना सतनाली-715150
-राजकीय प्राइमरी स्कूल कटकई-1105920
-राजकीय प्राइमरी स्कूल ताजपुर-700943
-राजकीय मिडिल स्कूल अटेली-131790
-राजकीय मिडिल स्कूल गनियार-144000
-राजकीय प्राइमरी स्कूल सिहमा-356000
-राजकीय मिडिल स्कूल कैमला-131790
-राजकीय कन्या प्राइमरी स्कू बगहोत-221000
-राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल ढाणी कनीना-419400
-राजकीय प्राइमरी स्कूल निमबराहा-198750
-राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल मारोली-199100
-राजकीय प्राइमरी स्कूल खोरमा-210800
-राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी छिलरो-486000
-राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी मुकुंदपुरा-144600
-राजकीय प्राइमरी स्कूल धनौता-278100
-राजकीय प्राइमरी स्कूल बास किरारोद-138000
-राजकीय प्राइमरी स्कूलजादूपुर-109900
-राजकीय प्राइमरी स्कूल रामबास-109900
-राजकीय प्राइमरी स्कूल टहला-202800
-राजकीय प्राइमरी स्कूल सिलारपुर महता-340500
-राजकीय प्राइमरी स्कूल बापरोली-216800
-राजकीय मिडिल स्कूल बास किरारोद-453400
-राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल खातोली अहिर-384000
-राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल नांगल नूनिया-208000
-राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी चीमा-128000
-राजकीय मिडिल स्कूल सैदलीपुर-208000
-राजकीय प्राइमरी स्कूल सलीमपुर-122000
-राजकीय मिडिल संस्कृति प्राइमरी स्कूल रायमलिकपुर-416000
-राजकीय मिडिल संस्कृति प्राइमरी स्कूल अमरपुरा-458000
-राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी साधा-247000
-राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी बांधहा-231000
-राजकीय मिडिल स्कूल धनखेड़ा-556000


विभाग की तरफ से 32 प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के लिए बजट जारी किया गया है। इसमें मरम्मत व अन्य काम करवाए जाएंगे।
सुनील दत्त, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें