फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट राजकोषीय संयम और विकास के बीच संतुलित : प्रो. अमनदीप वर्मा

विज्ञापन
फोटो संख्या:93- प्रो. अमनदीप वर्मा, अर्थशास्त्र विभाग हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय--स्रोत- हक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. अमनदीप वर्मा ने कहा कि हरियाणा का बजट 2026-27 का परिव्यय 2,23,658 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 28,000 करोड़ रुपये से अधिक है। यह राजकोषीय अनुशासन और विकास के बीच संतुलन स्थापित करता है।
विज्ञापन

इससे दीर्घकालिक परिसंपत्ति सृजन और व्यापक स्थिरता को बढ़ावा मिलता है। यह कृषि (कृषि वितरण आयोग के माध्यम से 7 लाख किसानों को 24 गुणा 7 बिजली, पीएसीएस विविधीकरण, सिंचाई और बीमा), गुरुग्राम और फरीदाबाद में अवसंरचना और 100 करोड़ रुपये के हरित जलवायु लचीलापन कोष और विश्व बैंक समर्थित स्वच्छ वायु परियोजना के माध्यम से स्थिरता पर केंद्रित है।
प्रो. अमनदीप वर्मा ने कहा कि हरियाणा यह उत्पादकता और जलवायु लचीलापन को बढ़ावा देगी।
लगभग एक लाख युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और 1.5 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, एमएसएमई सहायता और लाडो योजना रोजगार, समावेशन और मानव विकास परिणामों को बेहतर बनाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें