कनीना। राज्य सरकार की ओर से अटेली हल्के के साथ की जा रही अनदेखी के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना के कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
धरना, प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने किया। कार्यकर्ताओं ने अटेली हल्के की मांगों को पूरा करो, फसल खराबा का मुआवजा दो, क्षेत्र में आईएमटी बनाओ आदि जोरदार नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा उपमंडल अधिकारी नागरिक को प्रेषित तीन अलग-अलग ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार को सौंपे। अधीक्षक ने ज्ञापनों को सरकार को भेजने का भरोसा दिया।
ज्ञापनों में अटेली विधानसभा क्षेत्र में आईएमटी बनाने, मेडिकल काॅलेज खोलने, अटेली को उपमंडल तथा दौंगड़ा अहीर को उप तहसील का दर्जा देने, राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच में कट का कार्य तत्काल शुरू कर पूरा करने, कनीना तथा अटेली के सरकारी अस्पतालों को फर्स्ट रेफरल यूनिट का दर्जा देने, हल्का में स्थापित सीएचसी, पीएचसी उपस्वास्थ्य केंद्र व डिसपेंसरियों में चिकित्सकों, स्टाॅफ व दवाइयों की कमी पूरी करने, कृषि क्षेत्र को रोजाना दस घंटे दिन में बिजली देने, जोहड़ों को नहरी पानी से भरने, दस हार्स पावर के नलकूपों को बिजली कनेक्शन देने अथवा उनका लोड़ बढ़वाने की स्वीकृति देने, ओलावृष्टि के कारण फसल खराब का मुआवजा देने, बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम, खेल विश्वविद्यालय तथा साईं का सेंटर बनाने, कनीना में लेबर कार्यालय खोलने, कनीना में उपमंडल स्तरीय न्यायिक भवन का कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा करने, कनीना बस अड्डा भवन का निर्माण कार्य पूरा की मुख्य मांगे है।
अतरलाल ने कहा कि राज्य सरकार अटेली के लोगों की मांगों की अनदेखी कर रही है। इसके कारण धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र यादव, किशनपाल, मीर सिंह वैद्य, रामबीर, ओपी यादव, भागसिंह, रोहताश यादव, योगेंद्र निंबल आदि मौजूद रहे।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।