फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा रही ठप, उपभोक्ता परेशान

Wed, 11 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन में तकनीकी खराबी के चलते बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवा बाधित रही। जिससे दफ्तरों में कामकाज ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

विनोद कुमार, मुकेश, अंजनी कुमार, बिक्रम व राजेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि सरकार द्वारा अधिकांश योजनाएं आनलाइन कर दी गई हैं जिसके लिए बिना इंटरनेट सभी कार्य ठप पड़ जाते हैं।  बुधवार की सुबह करीब 8.30 बजे नेट सप्लाई अचानक बंद हो गई। जिससे विभिन्न दफ्तरों में लगाई गई बायोमैट्रिक मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। आनलाइन हाजिरी नहीं लगने पर कर्मचारी एक-दूसरे कार्यालयों में संपर्क करते देखे गए।  सीएचसी के एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि स्टॉफ निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंच गया था लेकिन इंटरनेट के अभाव आनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हुई। करीब तीन घंटे अव्यवस्था रही, इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।  बीएसएनएल के जेटीओ आशुतोष ने बताया कि तकनीकी खराबी से अव्यवस्था हो गई थी। जिसे दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें