उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना निवासी बीएसएफ के एएसआई सत्यवीर सिंह की हृदय गति रुकने से सोमवार को निधन हो गया। कैप्टन ओमपाल सिंह ने बताया कि सत्यवीर जैसलमेर में तैनात था। जो एक माह की छुट्टी आया हुआ था जिसे दो दिन बाद ड्यूटी पर वापिस जाना था लेकिन बीती देर सांय उसे छाती में दर्द हुआ। जिसे उपचार के लिए कनीना ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया तो परिजन उसको रेवाड़ी ले कर गए। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उसका अंतिम संस्कार दोपहर बाद गांव खेड़ी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जहां बीएसएफ की टुकड़ी ने व हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने उनको अंतिम सलामी दी। प्रशासन कि और से एसईपीओ ओमप्रकाश सहित ग्राम सरपंच सूबे सिंह ने पुष्प चक्कर अर्पित किया। उनके अंतिम संस्कार में, धर्मपाल , सुरेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, सुभाष, राजपाल, दिनेश कुमार, सुनील कुमार ,मनोज कुमार ग्राम सचिव, पवन कुमार पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।