फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में भाई की मौत, बहन घायल

Thu, 13 Jul 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे भाई की बाइक को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे भाई की मौत हो गई और बहन घायल हो गई। यह हादसा गांव चेलावास के पास हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नाहड़ निवासी मंजीत अपनी बहन को उसके ससुराल नारनौल छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह रास्ते में गांव चेलावास के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मंजीत व उसकी बहन बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कनीना अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मंजीत की गंभीर स्थिति के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनाें की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें