फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दुकानों के ताले तोड़े, हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ठंड के साथ कोहरे की शुरुआत होते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। बीती रात को चोरों ने शहर के आजाद चौक से दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं एक अन्य दुकान का भी ताला तोड़ा गया, लेकिन लोगों की जाग होने के कारण चोर उक्त दुकान में सेंध नहीं लगा पाए। सुबह सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी हुए स्थल का जायजा लिया। इस संबंध में दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक आनंद जिंदल ने बताया कि उसकी शहर के आजाद चौक पर जिंदल जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान के ताले बंद करके घर गया था। सुबह जब वह पार्क में घूमने के लिए आया तो देखा की दुकान के ताले टूटे हुए मिले। वहीं दुकान के अंदर रखा गल्ला खुला हुआ था तथा गल्ले में करीब 15 से हजार रुपये की नकदी थी, वह गायब मिली। इसके अलावा आस-पास सामान बिखरा मिला। इसी दुकान से थोड़ा आगे गोविंद टॉकीज वाली गली में स्थित सेठी मार्केट में श्याम स्वीट्स हाउस नाम की एक दुकान में भी चोरों ने सेंध लगाई। इसके दुकानदार कपिल ने बताया कि वह शाम को करीब 7 बजे दुकान को बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर आया तो देखा की उसकी दुकान के ताले टूटे हुए है। वहीं दुकान का गल्ला चैक किया तो उसमें से करीब 20 हजार रुपये गायब मिले। इसके साथ चोरों महावीर मार्ग स्थित पितांबर टैक्स टाइल की दुकान का शटर तोड़ दिया परंतु सुबह जाग हो जाने के कारण चोर वहां चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। सुबह दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान करने में जुट गई।
बताया जा रहा है कि उक्त चोरों ने पितांबर टैक्स टाइल से रात के समय कंबल लेने के लिए आए थे। उन्होंने उस दौरान दुकान की पूरी तरह से जांच व रेकी की। इसके बाद दुकान के बाहर पहचान के लिए एक पत्थर व एक कागज रख कर चले गए। उक्त पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने उक्त सीसीटीवी फुटेज की सहायता से चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें