फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीआरओ कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
फोटो नंबर-05नारनौल रेलवे स्टेशन पर बनी जीआरपी चौकी।
विज्ञापन
कनीना(महेंद्रगढ़)। गांव सीहोर निवासी बीआरओ (बोर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) में ओईएम-2 (इलेक्ट्रॉनिक मशीन ऑपरेटर) के पद पर तैनात कर्ण सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को शव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। सेना के जवानों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। वह इस समय जम्मू-कश्मीर के विजयपुर सांभा में 485 आरएमपीएल/69 आरसीसी/35, टीएफ(पी) संपर्क यूनिट में बतौर ओईएम-2 के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

कर्ण सिंह के चाचा सुक्ररामपाल ने बताया कि शनिवार को वह खाना खाकर अपने क्वार्टर में अकेला सो रहा था, इसी दौरान वह अचेत हो गया था। रविवार को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि कर्ण सिंह अचेत अवस्था में अपने क्वार्टर में मिला है और राजकीय अस्पताल विजयपुर सांभा में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कर्ण सिंह वर्ष 2009 में बीआरओ पुना भर्ती में ग्रीफ कंपनी में चयनित हुआ था। कर्ण सिंह के बड़े भाई भगत सिंह की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। पिता बलवंत सिंह की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।
कर्ण सिंह के परिवार में अब पत्नी सुशीला देवी, आठ माह की एक बेटी नव्या है व एक छह वर्ष की बेटी पल्लवी है। उनके शव के साथ आए जवान व ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम विदाई देने आए एमके मीणा ने बताया कि कर्ण की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनके पास कोई सूचना नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें