फोटो संख्या:-62 यादव सभा में बैठक करते हुए भूतपूर्वक सैनिक के पदाधिकारी---संवाद
- फोटो : घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल के अंदर ले जाते परिजन व मौजूद पुलिस ।
महेंद्रगढ़। यादव सभा में मंगलवार को भूतपूर्व सैनिक विकास संघ की ओर से बैठक बुलाई गई। शहर में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया।
संघ के अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव ने शहरवासियों व आमजन से आह्वान किया कि वे शहर में सफाई व्यवस्था बनाने व अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि वर्तमान में उपमंडल अधिकारी द्वारा शहर में किये जा रहे सुधार कार्यों की पर संघ की ओर से धन्यवाद किया गया। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ किसी भी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थानों एवं प्रशासन के साथ मिलकर अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार है। संघ के अध्यक्ष कहा कि सभी इस विषय पर गंभीरता से विचार करें। इस बारे में सभी ने शहर के सुधार के लिए अपने विचार रखे। संघ के उपाध्यक्ष कप्तान सुरेंद्र सिंह ने सुझाव रखा की शहर में खरीदारी करते समय घर से कपड़े का थैला साथ लेकर आएं। कम दूरी तय करते समय वाहन का प्रयोग न करें। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खेड़ा सुरेंद्र सिंह,मामराज सिंह, महासचिव सूबेदार ब्रह्मदेवर आर्य, कोषाध्यक्ष हवा सिंह, सज्जन सिंह, युद्धवीर सिंह, सुबेदार होशियार सिंह, ओम प्रकाश, सोमवीर सिंह, सह सचिव हवलदार भागमल, शेर सिंह, सत्य पाल, रामकिशन खेड़ा, नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।