फोटो संख्या:61- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते सूबे सिं
महेंद्रगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी की खंड महेंद्रगढ़ की बैठक शनिवार को यादव धर्मशाला में जिला प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यूनियन का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। बैठक का संचालन एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने किया।
जिला प्रधान पवन कुमार ने कहा कि यूनियन का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में मुलाकात करेगा। इस अवसर पर कर्मचारी नेता मुकेश, बनवारी लाल, सुमीत्रा, सुमन, दीपक, राजपाल, रामप्रसाद, प्रीतम, सुमन, अनिल, सुनिल, राजेंद्र, मुकेश, विजय कुमार, ईश्वर, नरेश, बिजेंद्र सहित अनेक ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल रहे।