फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो कार्यकर्ताओं के बलबूते बनाएगी सरकार : अभय चौटाला

Sat, 22 Jun 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो के प्रधान महासच
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला शनिवार को यादव सभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था सम्मान पेंशन चौधरी देवीलाल ने 60 वर्ष की आयु होने 100 रुपये से शुरू की थी, लेकिन इस सरकार ने आय को आधार मान कर पेंशन काटने का काम किया है।
विज्ञापन

इनेलो सरकार बनने पर बुजुर्गों को 7500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा बेरोजगारी भत्ता 21 हजार रुपये दिया जाएगा। हर गृहणी को एक सिलिंडर निशुल्क व रसोई सुचारू रूप से चलाने के लिए 1100 रुपये की राशि दी जाएगी। इनेलो पार्टी अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी।
बीजेपी से सांठगांठ करके हुड्डा ने जितवाईं पांच सीटें
उन्होंने कहा की भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने बेटे को जिताने के लिए बीजेपी से सांठगांठ करके उनको पांच सीटें जीत वाई, वरना विपक्ष 10 सीट जीतता। कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। अब बीजेपी भी कांग्रेसमय होती जा रही है। केवल इनेलो ही जनहित के कार्य कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक को महेंद्रगढ़ विधानसभा से इनेलो का उम्मीदवार घोषित किया। कार्यकर्ताओं से सुरेंद्र कौशिक को भारी मतों से जिताने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा की कार्यकर्ता आज से ही जी जान से जुट कर सुरेंद्र कौशिक को जिताने में लग जाए। सम्मेलन को जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राव होशयार सिंह, सतबीर बडे़सरा, जसबीर ढिल्लों, छोटेलाल गहली, धर्मपाल नंबरदार, नवनीत ढिल्लों, बल्ली शेखावत, हरिराम सैनी, दीपक यादव, कृष्णा जांगड़ा, संतोष चौहान, राजकुमार यादव, कृष्ण पाली, वेदप्रकाश नंबरदार, लाला बसई, विक्रम सिंह तंवर, बिल्लू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:74- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो के प्रधान महासच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें