फोटो संख्या:69- हकेंविवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत--हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में शिक्षकों, विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए सांख्यिकीय डेटा विश्लेषण पर केंद्रित पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ।
विश्वविद्यालय कुलपति ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक और अन्य कारकों में गतिशील परिवर्तन के कारण इन परिवर्तनों को समझने और भविष्य की संभावनाओं का आंकलन करने में विभिन्न सांख्यिकीय उपकरणों की आवश्यकता रहती है। इन उपकरणों का उपयोग न केवल सांख्यिकी के क्षेत्र में बल्कि अर्थशास्त्र, शिक्षा, गणित, चिकित्सा विज्ञान आदि में भी किया जाता है।
संयोजक डॉ. रविंद्र सिंह ने कहा कि कार्यशाला में समूचे भारत से प्रतिभागी सम्मिलित हुए और विभिन्न सांख्यिकीय उपकरणों और उनके अनुप्रयोगों का ज्ञान प्राप्त किया। कार्यशाला की रिपोर्ट सांख्यिकी विभाग की सहायक प्रो. आयोजन सचिव डॉ. पवित्रा कुमारी ने प्रस्तुत की। सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार साहू ने समापन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यशाला में प्रो. शशि भूषण सांख्यिकी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, सांख्यिकी विभाग, आईआईटी-केजीपी से डॉ. नितिन गुप्ता सांख्यिकी विभाग सीसीएस विश्वविद्यालय, मेरठ से डॉ. कपिल कुमार सांख्यिकी विभाग बीबीएयू, लखनऊ से डॉ. अमित कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।