कनीना। शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय कनीना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रो. डॉ. विनोद यादव ने अपना व्याख्यान दिया। संदीप यादव ने भी राष्ट्र शिक्षा नीति 2020 के बारे में बताया।
प्रो. डॉ. विनोद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षार्थियों के सर्वांगीण विकास व कौशल पर जोर देती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ज्ञान आधारित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो वैश्विक परिदृश्य और भारतीय ज्ञान परंपरा के बीच तालमेल स्थापित करती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के अनेक अनुभव साझा किए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत केंद्रित है। उन्होंने शिक्षा के तीन मुख्य उद्देश्य बताए जिसमें प्राचीन ज्ञान नई पीढ़ी को हस्तांतरित करना, नवीन ज्ञान का सृजन करना और भविष्य की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक को मुख्य बिंदु होने के नाते कला संयोजन, अनुभव आधारित शिक्षण और आनंदमय शिक्षा को समझने की आवश्यकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।