फोटो संख्या:58- कनीना में नाली ओवरफ्लो के बाद बने कीचड़ को दिखाते दुकानदार--स्रोत-- स्वयं
कनीना। गंदे पानी के नाले से ओवरफ्लो होकर दुकानों में पानी घुसने की समस्या से परेशान दुकानदारों ने सीएम विंडो पर शिकायत कर समाधान की गुहार लगाई है। कनीना बस स्टैंड से रेवाड़ी कोसली की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे पर बनी दुकानों के लंबे समय से गंदे पानी की समस्या से परेशानी हो रही है। दुकानों में रखा कीमती सामान खराब हो जाता है। दुकानदारों की मांग पर समाजसेवी अतरलाल ने दुकानों का निरीक्षण किया व दुकानदारों से बातचीत कर सीएम विंडो पर शिकायत की है।
नवीन कुमार, अजीत सिंह, अनिल कुमार, अमर सिंह, प्रवीण कुमार, अशोक, रामकिशन, हेमंत कुमार, कौशल, जगदीश, वेदप्रकाश, उमेद सिंह, पवन कुमार, राकेश, कोमल, योगेश सहित अन्य दुकानदारों कहना है कि उनकी दुकानें कनीना बस स्टैंड से रेवाड़ी कोसली की तरफ जाने वाले स्टेट हाईवे पर स्थित हैं। जब भी बरसात होती है तो दुकानों के आगे बने गंदे पानी के नाले से पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों में पानी पहुंच रहा है।